पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों पर बड़ा एक्शन, UP में 10 को किया सस्पेंड, लगे ये आरोप

यूपी प्रधानों पर बड़ा एक्शन हुआ है। बरेली में डीएम ने जिले के 10 प्रधानों को सस्पेंड कर दिया है। जिले में करीब 46 प्रधानों के खिलाफ डीएम के पास शिकायतें पहुंची। बाकी को क्लीन चिट मिल गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

10 graam pradhaan suspended in up
विज्ञापन

यूपी में इसी साल पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले ग्राम प्रधानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बरेली में 46 ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई हैं। डीएम कार्यालय को 46 ग्राम प्रधानों के खिलाफ 80 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। डीएम ने स भी शिकायतों की जांच कराई। इसमें 36 प्रधानों को क्लीन चिट मिली। वहीं 10 प्रधानों को सस्पेंड कर दिया गया।

साल 2021 में यूपी में पंचायत चुनाव हुए थे। चुनाव पास आते ही ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें आई शुरू हो गईं हैं। चुनाव से पहले बरेली में प्रशासन में प्रधानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 46 प्रधानों के खिलाफ 80 से ज्यादा शिकायतें डीएम ऑफिस पहुंची। इसमें नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि के निर्माण में घोटाले की शिकायतें रहीं। वहीं बिना काम कराए पैसा निकालना, अपने करीबियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना, एक ही काम के लिए अलग-अलग मद से पैसा निकालना जैसे कई आरोप लगे। डीपीआरओ कमल किशोर ने कहा कि इस साल पंचायत चुनाव होने हैं। इस वजह से शिकायतों की संख्या बढ़ी है।

Advertisment

सभी शिकायतों पर डीएम ने जांच कराई। इसके बाद आरोप सही पाए जाने पर बराथानपुर की प्रधान रीता देवी, खमरिया के आरिफ, भोजपुर के मेवाराम, सकरस के अनीस अहमद, बेहटा बुजुर्ग की जैबुन निशा अंसारी, मरगापुर की निशा गंगवार, चकदहा के छोटे, बल्लिया के विनोद गुप्ता, लीलौर सहसा की आरती और लीलौर बुजुर्ग की राम रोशनी देवी को सस्पेंड कर दिया।

इसके अलावा पिंदारी, उगनपुर, जाम, जसाई नागर, पंडरी, केसरपुर, सुल्तानपुर, हल्दी कला, मोहम्मदपुर, परेवा, लभेड़ा, चमन नगरिया, रूपपुर, रिचौला, नवदिया, बरखना, बड़ागांव, अल्हैया, परसरामपुर, लौंगपुर, चंपतपुर, शेखापुर, गल्थुआ, मण्डौरा, चठिया फैजू, सहोलिया महोलिया, डंडिया नवाजिश अली, मानपुर, ठिरिया, ऐना, देवीपुर, इटौआ, मोहनपुर, बफरी आदि ग्राम पंचायत में भी घोटालों की शिकायतें डीएम ऑफिस तक पहुंची। हालांकि जांच में इन प्रधानों पर लगे आरोप निराधार पाए गए। इसके चलते इन प्रधानों को क्लीन चिट दे दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ