Pahalgam Attack पर यूपी नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान, सरकार को घेरा

Noida News: पहलगाम आतंकी हमले पर को लेकर यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बड़ा बयान दिया। बुधवार को नोएडा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

Mata Prashad Pandey

Mata Prashad Pandey

विज्ञापन

Noida News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विपक्ष के नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। इस दौरान बुधवार को नोएडा पहुंचे यूपी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उस दावे की पोल खोलता है। जिसमें कहा गया था कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

मायावती गेस्ट हाउस पर बोले

Advertisment

यूपी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने मायावती गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करने पर कहा कि यह मामला अब बीते समय की बात हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट से भी समाप्त हो चुका है, लिहाजा अब इसे बार-बार उठाने का कोई औचित्य नहीं है।2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सपा की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया।

इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हर कार्यकर्ता अपने, वार्ड और विधानसभा में मेहनत कर रहा है। 2027 में सपा मजबूत होकर वापसी कर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और हम इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

नोएडा औद्योगिक और शहरी केंद्र

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार का नोएडा के विकास में विशेष योगदान रहा है। नोएडा मेट्रो और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं सपा शासन की उपलब्धि रही हैं। उन्होंने नोएडा की स्थापना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के योगदान को भी याद किया और कहा कि आज नोएडा देश का एक प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ