अजब प्रेम की गजब कहानियां कई सुनी होंगी, लेकिन खतरनाक वाले प्यार की एक कहानी हम आपको सुनाते हैं। UP के 62 साल के बुजुर्ग ने 20 साल पहले जुदा हुई प्रेमिका के लिए ऐसा कदम उठा लिया कि घर वाले भड़क गए। मामला थाने तक भी पहुंचा। प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले किसान महेंद्र सिंह की है।
दरअसल महेंद्र सिंह को अचानक अपनी प्रेमिका याद आ गई और फिर उसे तलाशने के लिए उन्होंने अपना खेत बेच दिया। 4 बीघा जमीन का 21.42 लाख में सौदा किया। पैसे लेकर वह प्रेमिका को तलाशने के लिए निकल गए, जो सूरत में कहीं रहती थी। 14 अगस्त को वह अचानक लापता हो गया तो पत्नी और बेटी ने पुलिस को महेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के जबरा फैन का अनोखा फोटो वायरल, थिएटर में ऐसे देखी Jawan, ऑफिस को नहीं पहुंचा नुकसान
प्रेमिका को तलाशने में सफल रहे महेंद्र
महेंद्र के परिजनों को शक था कि जमीन बेचने पर मिले पैसों के लिए किसी ने उनका अपहरण तो नहीं कर लिया। पुलिस एक्टिव हुई और परिजनों के बयान दर्ज करके जमीन का सौदा करने वाले को हिरासत में लिया। पूछताछ करने के बाद उसके बताए पते पर पुलिस ने महेंद्र सिंह से संपर्क किया तो प्रेम कहानी का खुलासा हुआ। वहीं महेंद्र अपनी प्रेमिका को तलाशने में भी सफल रहे।
महेंद्र सिंह ने बताया कि वह विवाहित हैं। उनकी पत्नी और शादीशुदा बेटी है। 2 भाई भी साथ ही गांव में रहते हैं, लेकिन 20 साल पहले गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ उनका अफेयर था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला। महिला अपने पति के पास सूरत चली गई, जो कुछ समय बाद अपने पति से अलग भी हो गई और अब वह अपने भाई के साथ ही रह रही है।
यह भी पढ़ें: सीक्रेट चोर ने कर रखा था नाक में दम, खा-खाकर बेसुध हुआ मिला तो Cuteness पर सब हो गए फिदा
पत्नी-प्रेमिका को साथ रखने की इच्छा
महेंद्र ने कहा कि वह उसे भुला नहीं पा रहे थे, इसलिए उसे तलाशने के लिए यह कदम उठाया, लेकिन उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। न ही वे अपनी पत्नी और परिवार को छोड़ना चाहते हैं, लेकिन वे उस महिला को भी नहीं छोड़ना चाहते। महेंद्र ने इस फैसले के लिए पत्नी और बेटी का सपोर्ट मांगा है। उन्होंने पत्नी-बेटी और प्रेमिका को साथ रखने और अपनी प्रॉपर्टी का हिस्सा बनाने की इच्छा जाहिर की।
वहीं कोतवाली ढोलना SHO रामप्रकाश गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत मिली थी। मामला जानने के बाद एक टीम उन्हें तलाशने के लिए लगाई। काफी खोजबीन के बाद बुजुर्ग सूरत में मिले। उन्होंने जो किस्सा सुनाया, उस आधार पर कार्रवाई की गई। जिस प्रेमिका को वह तलाशने गए थे, उसने उन्हें वापस भेज दिया। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी पर महेंद्र को उसकी पत्नी को सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines