UP Noida Ghaziabad Schools Closed : दिल्ली के बाद यूपी सरकार ने भी स्कूल बंद करने का फैसला लिया। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में 19 नवंबर से स्कूल बंद रहेंगे। योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को स्कूल बंद करने के निर्णय की जनकारी दी। आइए जानते हैं कि योगी सरकार ने SC को क्या-क्या कहा?
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेप स्टेज 4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनसीआर की राज्य सरकारों को 12वीं तक के स्कूल बंद करने पर फैसला लेने का आदेश दिया था। इसके बाद योगी सरकार ने दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में स्कूल बंद कर दिए। इस बीच ये भी खबर सामने आई कि बढ़ते प्रदूषण के कारण हापुड़ में भी कल से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया है।
यह भी पढे़ं : SC का दिल्ली-एनसीआर में 12वीं तक के स्कूलों पर फैसला, चलेगी ऑनलाइन क्लास
जानें योगी सरकार ने SC में क्या-क्या कहा?
योगी सरकार की ओर से ASG अर्चना पाठक दवे ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि एनसीआर के दायरे में आने वाले जिलों में GRAP-4 लागू कर दिया गया और स्कूल भी मंगलवार से बंद रहेंगे। बढ़ते प्रदूषण में स्टूडेट्स की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 90-95 प्रतिशत पराली जलाना बंद है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल बंद, चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस
चारों ओर बिछीं स्मॉग की चादरें
आपको बता दें कि यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ सहित कई जिलों में हवा खतरनाक स्थिति में पहुंची गई। जहरीली हवा में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चारों ओर स्मॉग की मोटी-मोटी चादरें बिछी हैं, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 62 में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 443 और गाजियाबाद के लोनी में 442 दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
37 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
13 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines