दिल्ली में 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल बंद, चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस

Delhi Schools Closed : राजधानी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है, जिसके चलते दिल्ली एनसीआर में GRAP-4 लागू कर दिया गया। इसके बाद आतिशी सरकार ने 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूल बंद कर दिए।

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi (File Photo)

Delhi Schools Closed : राजधानी में ठंड के साथ वायु प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसे लेकर दिल्ली एनसीआर में सोमवार से GRAP स्टेज-4 की पाबंदियां लागू हो जाएंगी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने 10वीं-12वीं को छोड़कर सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण का असर सिर्फ रोजमर्रा की चीजों पर ही नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। उप समिति ने दिल्ली एनसीआर में GRAP-4 की पाबंदियां लागू कर दीं, जिससे बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लग गई। GRPA-4 लागू होने के बाद सीएम आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में GRAP-4 लागू होने के साथ ही 18 नवंबर से क्लास 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्टूडेंट्स के फिजिकल क्लासेस बंद कर दी जाएंगी। सिर्फ 10वीं और 12वीं के स्टूडेट ही स्कूल जाएंगे और बाकी क्लास के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लासेस चलाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे होगी मीटिंग

दिल्ली पर्यावरण मंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि दिल्ली में GRAP-4 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में चर्चा होगी कि GRAP-4 की पाबंदियां कैसे और कहां लागू करानी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ