UP Noida Ghaziabad Schools Closed : दिल्ली के बाद यूपी सरकार ने भी स्कूल बंद करने का फैसला लिया। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में 19 नवंबर से स्कूल बंद रहेंगे। योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को स्कूल बंद करने के निर्णय की जनकारी दी। आइए जानते हैं कि योगी सरकार ने SC को क्या-क्या कहा?
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रेप स्टेज 4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने एनसीआर की राज्य सरकारों को 12वीं तक के स्कूल बंद करने पर फैसला लेने का आदेश दिया था। इसके बाद योगी सरकार ने दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में स्कूल बंद कर दिए। इस बीच ये भी खबर सामने आई कि बढ़ते प्रदूषण के कारण हापुड़ में भी कल से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया है।
जानें योगी सरकार ने SC में क्या-क्या कहा?
योगी सरकार की ओर से ASG अर्चना पाठक दवे ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि एनसीआर के दायरे में आने वाले जिलों में GRAP-4 लागू कर दिया गया और स्कूल भी मंगलवार से बंद रहेंगे। बढ़ते प्रदूषण में स्टूडेट्स की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 90-95 प्रतिशत पराली जलाना बंद है।
चारों ओर बिछीं स्मॉग की चादरें
आपको बता दें कि यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ सहित कई जिलों में हवा खतरनाक स्थिति में पहुंची गई। जहरीली हवा में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चारों ओर स्मॉग की मोटी-मोटी चादरें बिछी हैं, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 62 में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 443 और गाजियाबाद के लोनी में 442 दर्ज किया गया।