नए साल में नोएडा के ये गांव होंगे 'मालामाल', अथॉरिटी लेगी जमीन और करेगी डेवलप

Noida New Industrial Sectors : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नजर के 4 गांव नए साल में मालामाल होने वाले हैं। नोएडा अथॉरिटी इन गांवों की जमीन को अधिग्रहण करेगी और फिर उसमें इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करेगी।

Noida New Industrial Sectors

Noida New Industrial Sectors (File Photo)

विज्ञापन

Noida New Industrial Sectors : राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पर देश-विदेश के बिजनेसमैन की नजर है। गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ते निवेश को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने नए साल 2025 में नए इंडस्ट्रियल सेक्टर डेवलप करने का प्लान बनाया है। इसके तहत 6 नए इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित होंगे। इसके लिए जनवरी से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि जमीन अधिग्रहण में किस गांव के लोग होंगे मालामाल?

नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम सिविल विजय रावल ने बताया कि सेक्टर 161 से सेक्टर 166 तक में जमीन अधिग्रहण की जा रही है और इसमें नए साल में और तेजी आएगी। प्रयास है कि नए इंडस्ट्रियल सेक्टर हर हाल में 2025 में डेवलप हो जाएं। सेक्टर 165 को इंडस्ट्रियल एरिया में डेवलप करने के लिए आपसी सहमति से किसानों से जमीन ली जा रही है। इसके तहत चार गांव मोहियापुर, गुलावली, दोस्तपुर मंगरौली और नलगढ़ा की 25 से 30 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

Advertisment

नलगढ़ा गांव की जमीन का अधिग्रहण बाकी

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण के पास पहले से गुलावली गांव की 90 फीसदी जमीन है, जबकि मोहियापुर और दोस्तपुर मंगरौली की जमीन के कुछ भाग पर भी अथॉरिटी का कब्जा है। नलगढ़ा में अभी अधिग्रहण की प्रक्रिया बाकी है, जहां जमीन खरीद की दर करीब 5300 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आईटी सेक्टर से लेकर अस्पताल भी बनेंगे

विज्ञापन

आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ 6 नए सेक्टर 161 से 166 इंडस्ट्रियल एरिया में डेवलप किए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 540 एकड़ जमीन की जरूरत है, जिसमें से 40 प्रतिशत का अधिग्रहण हो चुका है। गुलावली, मोहियापुर और नलगढ़ा गांवों में इंडस्ट्रियल सेक्टर का अधिकांश भाग विकसित होगा, जहां आईटी-आईटीईएस हब, सरकारी दफ्तर, हॉस्पिटल, गैस स्टेशन, प्राइवेट संस्थान और धार्मिक या आध्यात्मिक केंद्र भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ