UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनावों के चरण, मतदान और नतीजों की तारीख का भी ऐलान हो चुका है। हालांकि इस बार शहरी निकाय चुनाव में मेयर (महापौर) की सीट के लिए आरक्षण को लेकर बदलाव किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आरक्षण अनुसूची में अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, समेत महिला और अनारक्षित सीटों की घोषणा भी की गई है।
ये है 17 मेयर सीटों की आरक्षण सूची
शासन की ओर से जारी अनुसूचि के मुताबिक इस बार आगरा (नगर निगम) के लिए अनुसूचित जाति महिला, झांसी के लिए अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद के लिए पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर के लिए पिछड़ा वर्ग, मेरठ के लिए पिछड़ा वर्ग, लखनऊ के लिए महिला, कानपुर के लिए महिला और गाजियाबाद के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है।
इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के लिए मेयर की सीट अनारक्षित की गई है।
पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर।
यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान; दो चरण में वोटिंग, 13 मई को नतीजे
11 मई को दूसरे चरण के वोट पड़ेंगे
मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर।
निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया
- 11 अप्रैल से नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी
- पहले चरण के लिए 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन करने का समय
- दूसरे चरण के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन करने का समय
- पहले चरण के लिए 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की होगी जांच
- दूसरे चरण के लिए 25 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
- पहले चरण के लिए 20 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं प्रत्याशी
- दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
- 21 अप्रैल को पहले चरण के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे
- 28 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे
- 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा
- 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा
- 13 मई को दोनों चरणों की मतगणना होगा और नजीते आएंगे
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
6 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
16 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines