UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक स्कूलों के कोर्स में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 11-12वीं कक्षा के छात्र अब मुगल दरबारों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कोर्स से इन पाठों और विषयों को हटा दिया है।
राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 12वीं कक्षा में पढ़ाए जाने वाले नए कोर्स के तहत इतिहास की किताब ‘थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II’ से ‘द मुगल कोर्ट्स (सी. 16वीं और 17वीं सदी)’ को हटा दिया गया है।
और पढ़िए – UP News: एएमयू के VC तारिक मंसूर समेत छह सदस्य विधान परिषद के लिए नामित, राज्यपाल ने लगाई मुहर
कोर्स से हटाए गए ये विषय
सरकार की ओर से किए गए बदलाव के तहत कक्षा 11वीं की किताब थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से हटाए गए विषयों में सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स, संस्कृतियों का टकराव और औद्योगिक क्रांति से संबंधित पाठ शामिल हैं। वहीं कक्षा 12वीं की इतिहास की किताबों से अकबरनामा (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास), बादशाह नामा (मुगल सम्राट शाहजहां का इतिहास), मुगल शासकों और उनके साम्राज्य जैसे पाठ हटाए गए हैं।
12वीं के कोर्स से हटाए ये पाठ
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल के एक वरिष्ठ इतिहास शिक्षक ने बताया कि इसी तरह विश्व नागरिक शास्त्र की कितबों ने अमेरिकी आधिपत्य’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ जैसे पाठों को भी 12वीं कक्षा से पूरी तरह से हटा दिया गया है।
10वीं के कोर्ट में भी हुआ ये बदलाव
इसके अलावा 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई जाने वाली किताब से ‘पोलिटिक्स इन इंडियन सिंस इंडिपेंडेंस’ से ‘राइज ऑफ पॉपुलर मूवमेंट्स’ और ‘एरा ऑफ वन पार्टी डोमिनेंस’ को भी हटा दिया गया है। 10वीं कक्षा की किताब ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स-2’ से ‘लोकतंत्र और विविधता’, ‘लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन’, ‘लोकतंत्र की चुनौतियां’ जैसे पाठ भी हटा दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव ने दिया ये बयान
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कक्षा 10, 11 और 12 के नए पाठ्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि एनसीईआरटी की ओर से सत्र 2023-24 के लिए विषयवार पाठ्यक्रम के लिंक यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा नए कोर्स की किताबें बाजारों में उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines