UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात; एनएच-24 के किनारे बोरे में मिले शव के टुकड़े, सिर और हाथ गायब
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार देर रात सड़क किनारे एक युवक का शव बोरे में बंद मिला। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सीतापुर के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एनएच-24 के पास एक बोरे में करीब 25-26 साल के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। हत्यारोपियों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और हाथ काटा गया था। एएसपी ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव के लापता हिस्सों की तलाश की जा रही है।
UP | The body of a 25-26 year old youth was found in a sack near NH 24 in Sitapur. His throat and hands have been slit to hide his identity. The body has not been identified yet. A case u/s 302 has been registered at police station Maholi: Narendra Pratap Singh, ASP Sitapur… pic.twitter.com/J7jpBIhT0T
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 4, 2023
एएसपी ने बताया कि महोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना का खुलासा तब हुआ जब महोली कोतवाली के करिपकर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे पड़ी संदिग्ध वस्तु (बोरा) से दुर्गंध आई।
इसके बाद सूचना पर महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बोरे को कब्जे में ले लिया। जब बोरा खोला तो उसमें एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव के गर्दन और हाथ जैसे कई हिस्से गायब होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के लिए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का अंदेशा है कि किसी ने युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़ों को यहां फेंका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: