UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार (9 अप्रैल) देर शाम को क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
मैत्री क्रिकेट मैच में हो गया विवाद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इटावा के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण, सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को इलाके में युवाओं के दो समूहों में मैत्री क्रिकेट मैच था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों ग्रुपों में कहासुनी हो गई। हालांकि उस वक्त मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में पथराव हो गया।
पहले भी दोनों पक्षों में हो चुकी है मारपीट
एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में क्रिकेट को लेकर पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी है। रविवार को हुई पथराव की घटना भी इसी क्रम में थी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई गोली नहीं चलाई गई थी। सिर्फ पथराव हुआ था, हालांकि पथराव में भी कोई घायल नहीं हुआ है।
कई गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines