UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने शुक्रवार को एक खुन खुन जी ज्वेलर्स से 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि ये रंगदारी जेल में बंद पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी गई थी। लॉरेंस का नाम वर्ष 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सामने आया था।
एक की उम्र 21 तो दूसरा 19 साल का
लखनऊ पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एस चिनप्पा ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर निवासी विवेक यादव (21) और अमित यादव (19) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों पिछले कुछ महीनों से टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई की खबरों से जुड़ी वीडियो देख रहे थे।
इसके बाद दोनों ने योजना बनाई कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगी जाए। उन्होंने सोचा कि कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का ये अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ेंः यार निकला गद्दार; नोएडा में क्रिप्टोकरेंसी का डेटा लेने के लिए पति-पत्नी ने कराया लूट का ड्रामा
लोकेशन पता न चले, इसलिए की व्हाट्सएप कॉल
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से खून खून जी ज्वैलर्स के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। खुद को पंजाब के गैंगस्टरों का साथी बता कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग गई। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने यह सोचकर व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल किया था कि भी कोई इनकी लोकेशन या उनका पता नहीं लगा पाएगा।
पैसे नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी
बता दें कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष अग्रवाल (खुन खून जी ज्वेलर्स) ने मंगलवार को चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर कॉल करने वालों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। एडीसीपी ने बताया पीड़ित जब अपनी दुकान पर मौजूद था, उस वक्त आरोपियों का कॉल आया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 hr agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
9 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
11 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
11 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
22 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines