UP News: अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकली STF, वकील बोला- सुरक्षा मुहैया कराई जाए

UP News: STF took Atiq's brother Ashraf from Bareilly jail to Prayagraj

बरेली जेल से सामने अशरफ को प्रयागराज लेकर जाने के लिए खड़ा पुलिस का काफिला।

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) में अपहरण के एक मामले गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। तो वहीं अतीक अहमद के भाई अशरफ (Ashraf) को भी बरेली जेल से प्रयागराज के लिए ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी हैं।

रविवार रात को ही बरेली पहुंची STF और पुलिस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को यूपी की बरेली जेल में बंद माफिया से नेता बने अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी अपहरण के मामले में प्रयागराज जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया गया है कि यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस रविवार रात को ही बरेली पहुंच गयी। एएनआई ने बताया कि ये वहीं अपहरण का मामला है, जिसमें अतीक अहमद को साबरमती जेल लाया जा रहा है।

विज्ञापन

अशरफ के वकील ने कहा, सुरक्षा का मुहैया कराई जाए

इसी बीच अशरफ के वकील आशीष श्रीवास्तव की ओर से भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर उनका (अशरफ) जेल ट्रांसफर किया जाता है तो उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी उन्हें किसी दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाए।

विज्ञापन

अतीक और अशरफ ने लगाई थी कोर्ट में अर्जी

अतीक अहमद ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि उसे उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट नहीं किया जाए। कोर्ट में लगाई अर्जी में अतीक ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर उसके एनकाउंटर की आशंका जताई थी। इसी तरह से अतीक के भाई अशरफ ने भी प्रयागराज कोर्ट में याचिका दायर करते हुए पेशी या फिर बरेली से प्रयागराज जेल में शिफ्टिंग के दौरान हत्या की आशंका जाहिर की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ