Viral Video: पत्रकारों ने गैंगस्टर अतीक अहमद से पूछा, डर लग रहा है क्या? माफिया बोला- 'काहे का डर'
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: गुजरात की साबरमती जेल से गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को प्रयागराज लेकर आया जा रहा है। यूपी एसटीएफ और पुलिस के 45 कर्मी उसे सड़क मार्ग से ला रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में एक जगह रुकने पर कुछ पत्रकारों ने अतीक से पूछा कि क्या डर लग रहा है, इस पर माफिया ने कहा कि काहे का डर। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद शासन की ओर से गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके कुनबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। माफिया के कई गुर्गों, बेटे और पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कारोबारी के अपहरण के केस में अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है।
पत्रकारों ने अतीक अहमद से पूछा, "डर लग रहा है क्या"
◆ अतीक अहमद ने कहा, "काहे का डर"
Atique Ahmed | #AtiqueAhmed | साबरमती जेल pic.twitter.com/u8nU2ohFzf
— News24 (@news24tvchannel) March 27, 2023
रविवार को यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस अतीक को साबरमती से अतीक अहमद को लेकर चली थी। गुजरात से निकलने के बाद पुलिस का काफिला उदयपुर में रुका था। इसके बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कुछ देर ठहरने के बाद झांसी के लिए रवाना हुआ। बता दें कि पुलिस के इस काफिले के साथ मीडिया कर्मी भी अपनी गाड़ियों से चल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: