हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण हादसा; बाजार में घुसी रोडवेज की बेकाबू बस ने कई लोग कुचले, 3 की मौत

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां रोडवेज की एक बेकाबू बस ने शहर के व्यस्त चौहारे पर कहर बरपाया दिया। बताया गया है कि बस ने मौके पर कई लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सीतापुर से लखनऊ जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक हादसा सीतापुर के कमलापुर चौराहे पर हुआ। यहां लखीमपुर खीरी डिपो की रोडवेज बस सीतापुर से लखनऊ के लिए जा रही थी। तभी चौराहे पर पहुंचे ही बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे खड़े लोगों, खोखे और ठेलों को रौंदती हुई चली गई। हादसे के दौरान बाजार में कोहराम और चीखपुकार मच गई।

और पढ़िए – झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा; टायर फटने के बाद ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 की मौत

विज्ञापन

ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार

बताया गया है कि हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने बस के अगले हिस्से को उठाकर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में अभी तक कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

और पढ़िए – UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात; एनएच-24 के किनारे बोरे में मिले शव के टुकड़े, सिर और हाथ गायब

विज्ञापन

रोजवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना के बाद सीतापुर बस डिपो के एआरएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उनके अलावा कई और रोडवेज के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चालक और परिचालक से पूछताछ के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में मरने वालों और घायलों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola