Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा करीब 1500 छात्र भुगत रहे हैं। बकाया जमा न करने पर नोएडा प्राधिकरण ने स्कूल को सील कर दिया है। स्कूल पर हुई इस कार्रवाई का सीधा असर बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है।
स्कूल में पढ़ते हैं करीब 15 सौ बच्चे
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-56 में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल है। यहां करीब 1500 बच्चे पढ़ते हैं। 24 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण ने स्कूल पर सील लगा दी। नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि स्कूल पर 15 करोड़ 49 लाख रुपये का बकाया है।
वर्ष 1992 में प्राधिकरण ने दिया था कब्जा
उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 में स्कूल के नाम पर प्लॉट का आवंटन हुआ था। इसके बाद वर्ष 1992 में नोएडा प्राधिकरण ने 20% राशि लेकर स्कूल मालिकों को जमीन पर कब्जा दिया था। आरोप है कि तब से स्कूल मालिकों ने प्राधिकरण में किश्त जमा नहीं कीं। कई बार पत्राचार के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकरण ने वर्ष 2020 में प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया था।
24 अप्रैल को प्राधिकरण ने लगाई सील
आरोप है कि प्लाट का आवंटन रद्द होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दाखिला दिया। अब 24 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए स्कूल को सील कर दिया। स्कूल में सील लगते ही यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के होश उड़ गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया गया है कि इसके बाद अभिभावकों ने प्राधिकरण का रुख किया।
अभिभावक ने ई-मेल से दी ये जानकारी
इस मामले में एक अभिभावक से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका फोन नहीं लगा। हालांकि देवेंद्र सिंह नाम के एक अभिभावक ने ई-मेल के माध्यम से कहा है कि उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-56, नोएडा को बकाया जमा नहीं किए जाने के कारण 24.04.2023 को नोएडा प्राधिकरण ने सील कर दिया है, जिसके कारण करीब 1500 बच्चों का भविष्य अधर में में फंसा हुआ है। बच्चे और अभिभावक बहुत ज्यादा परेशान हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
11 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines