New Noida को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. Noida Authority ने Dadri-Noida-Ghaziabad Investment Region (DNGIR) प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के कुल 37 गांवों को शामिल किया गया है. यह पूरा अधिग्रहण ‘कंसेंट बेस्ड’ यानी किसानों की सहमति के आधार पर किया जाएगा, जिससे विवाद कम हों और प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके. इसे 209.11 वर्ग किमी में बसाया जाएगा. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की मदद से राज्य व इन सभी क्षेत्रों में विकास तेजी हो सकेगा और रोजगार जैसे कई अवसर पैदा होंगे.
यह भी पढ़ें: देशभर में 20 मई को बड़ी हड़ताल, जरूरी सेवाएं होंगी प्रभावित; जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला
पहले चरण में इन जिलों के गांव होंगे शामिल
पहले चरण में 24 गांव बुलंदशहर और 13 गांव गौतम बुद्ध नगर से लिए जाएंगे. इस योजना का उद्देश्य एक बड़ा औद्योगिक और निवेश क्षेत्र तैयार करना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में NCR के विकास का नया केंद्र बन सकता है.
बुलंदशहर के ये गांव शामिल
- बिरोंडी फौलादपुर
- बिरोंडी तेजपुर
- चोला
- डिमरी आदिलपुर
- गोपालपुर
- हृदयपुर
- जोखाबाद
- कैथरा
- कनवरा
- काड़ू
- किशनुपर
- लुहाकर
- मुरादाबाद
- नगलाबरोधा
- नवादा
- राजरमपुर
- राजपुर खुद्र
- सबदलपुर सलेमपुर कायस्थ
- सनवाली
- शाहपुर कालन
- सेरपुर
- सिकरा
गौतमबुद्ध नगर
- आनंदपुर
- बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती
- बील अकबरपुर
- छायसा
- दया नगर
- गिरिराजपुर
- कोट
- मिलक खंडेरा
- नगला कामरू
- नगला न्यानसुख
- नेकरामपुर उर्फ विशनुपर
- फूलपुर
- सैंथली
प्रक्रिया तेज करने के लिए उठाए गए कदम
Noida Authority ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार से तीन तहसीलदारों की तैनाती की मांग की है. साथ ही, New Noida क्षेत्र में एक अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा, जिससे जमीन अधिग्रहण का काम सुचारू रूप से चल सके. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रक्रिया जून से शुरू हो सकती है. DNGIR क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.5 लाख से अधिक है, और इस प्रोजेक्ट से पूरे इलाके के विकास की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें: School Closed News: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, यहां देखें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines