हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: नोएडा में घर के सामने से बच्चे का अपहरण; आधे घंटे बाद श्मशान घाट पर मिला घायल

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-112 में एक 5 साल के बच्चे का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि बच्चे पर चाकू से हमला किया। बच्चे की गर्दन, चेहरे और पैरों पर चोटों के निशान हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-112 में रहता है परिवार

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-112 में रहने वाले मूलरूप से गोंडा निवासी रंजीत वर्मा ने बताया कि पड़ोसी दीपक चौरसिया ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया और उसे घायल कर दिया। वहीं पुलिस की ओर से बताया गया है कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पुरानी रंजिश है। रंजीत ने बताया कि करीब सात-आठ दिन पहले चौरसिया की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गयी थी।

और पढ़िए – नोएडा के कॉल सेंटर में नौकरी छोड़ने के बाद ऑफिस पहुंचा युवक, साथी से की मारपीट, Video

घर के सामने से बच्चा उठाने का आरोप

जब मेरी पत्नी ने मुझे इसके बारे में बताया, तो मैंने इस पर गौर नहीं दिया। न ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सोमवार सुबह 10.30 बजे चौरसिया अपनी बाइक पर मेरे घर के बाहर आया। मेरे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि तभी चौरसिया ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया और उसे बाइक पर बैठा लिया। जब मेरी बेटी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उसे धक्का दे दिया। बच्चों की चीख सुनकर उसकी पत्नी घर से बाहर निकली और शोर मचाया।

पिता ने पूरे इलाके में की खोज

पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में हमने इलाकों में चौरसिया की तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आधे घंटे बाद सीएचसी भंगेल में पांच साल के बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराने की सूचना मिली। पीड़ित ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वो उनका बेटा था।

और पढ़िए – UP News: नोएडा में नकली नोट छापने का गैंग चला रही थी MBA पास युवती, दो साथियों के साथ गिरफ्तार

पुलिस को श्मशान घाट के पास घायल मिला बच्चा

थाना पुलिस ने वर्मा को बताया कि बच्चा भुड़ा गांव में एक श्मशान घाट के पास घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पीड़ित पिता ने बच्चे को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर दीपक चौरसिया के खिलाफ कथित तौर पर बच्चे के अपहरण और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें