Uttar Pradesh News: देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। जिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उनके आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास होगा। इसके अलावा एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय कम लगेगा। आज आपको यूपी के उस शहर के बारे में बताएंगे जहां से 9 एक्सप्रेसवे निकलने वाले हैं। इस शहर से देशभर में कई राज्यों का सफर आसान हो जाएगा। लखनऊ के बाद यूपी के मेरठ का नाम भी 9 एक्सप्रेसवे वाले शहरों में शामिल हो गया है।
मेरठ में 9 एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश में इन दिनों विकास के लिए काफी तेजी से काम किया जा रहा है। एक तरफ नोएडा एयरपोर्ट सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ प्रदेश में कनेक्टिविटी के लिए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यूपी का मेरठ इन दिनों का सुर्खियों में है, क्योंकि यहां से 9 एक्सप्रेसवे निकल रहे हैं। जिससे यात्रा का समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Upcoming Expressway in UP: नए एक्सप्रेसवे से उत्तरप्रदेश के किन 45 गांव को फायदा? देखें पूरी लिस्ट
इन एक्सप्रेसवे से क्या फायदा?
इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर का सफर आसान हो जाएगा। इन पर सफर करने से यात्रियों और माल गाड़ियों को राहत मिलेगी। जिससे तेजी से अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सबसे जरूरी इन एक्सप्रेसवे पर सफर से सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी। जिससे तेज सफर के साथ यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा।
किन एक्सप्रेसवे का नाम शामिल?
1- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (96 किलोमीटर) दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ेगा।
2- गंगा एक्सप्रेसवे (594 किलोमीटर) जो मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा।
3- इसके अलावा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, (210 किलोमीटर) दिल्ली, मेरठ, देहरादून को जोड़ेगा।
4- शामली-मेरठ एक्सप्रेसवे, (100 किलोमीटर से ज्यादा) जो शामली से मेरठ को जोड़ेगा।
5- मेरठ-कानपुर एक्सप्रेसवे (400 किलोमीटर से ज्यादा) जो मेरठ, अलीगढ़ और कानपुर को जोड़ेगा।
6- परिधीय एक्सप्रेसवे, (135 किलोमीटर) जो सोनीपत, बागपत, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ेगा।
7- पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेसवे, (135 किलोमीटर) जो मानेसर, पलवल और सोनीपत को जोड़ेगा।
8- एनएच-58 (मेरठ से हरिद्वार), (200 किलोमीटर) जो मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार को जोड़ेगा।
9- एनएच-334बी (मेरठ से पानीपत), (70 किलोमीटर) जो मेरठ, बागपत और पानीपत को जोड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway सड़कों की बजाय हवा में दौड़ेंगी बसें, गडकरी का बड़ा ऐलान; लखनऊ में शुरू होगी सेवा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines