UP News: हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में भाजपा के सभी अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान वे भावुक भी हो गए।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल की जिम्मेदारी के निर्माण के बाद में फिर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। 18 फरवरी को वे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625780063282278400?s=20&t=wb_1OQTMhWDpE1S-2CgS7Q
क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह बुधवार को पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचे। यहां पर शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें सभी पदों से त्यागपत्र सौंप दिया। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने डबडबाई आंखों से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसलिए वे भाजपा के सभी पदों और दायित्वों से त्यागपत्र दे रहे हैं।
उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष/एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला की आंखें डबडबा गईं।
शिव प्रताप बोले- यह मेरे लिए भावुक क्षण
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह भी त्याग पत्र लेते समय भावुक दिखे। उन्होंने क्षेत्रीय महामंत्री सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके बाद शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को संबोधित त्यागपत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपा।
उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने के उपरांत भाजपा के सभी दायित्वों से त्यागपत्र संवैधानिक दायित्व है। यह मेरे लिए भावुक क्षण है, क्योंकि जिस संगठन में जीवन का एक-एक क्षण बीता, उससे त्याग पत्र देना पड़ रहा है। हालांकि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होने के बाद यह जरूरी भी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के कार्यकाल की सराहना की
क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा तक में शिव प्रताप शुक्ला सेवा और समर्पण के मिशाल रहे। संगठन के विभिन्न दायित्वों, राज्य और केंद्र में मंत्री रहते हुए इनके नाम बड़ी उपलब्धि है। इनका राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति होना गोरखपुर और यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, रमाशंकर शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: राज्यपाल मनोनीत होने के बाद विधानसभा पहुंचे गुलाबचंद कटारिया, स्पीकर ने दी बधाई
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
23 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
32 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
16 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines