Jaipur News: राज्यपाल मनोनीत होने के बाद विधानसभा पहुंचे गुलाबचंद कटारिया, स्पीकर ने दी बधाई
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: असम के राज्यपाल मनोनीत होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सोमवार को विधानसभा पहुंचे। विधानसभा पहुंचते ही पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कटारिया को बधाई दी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर सीपी जोशी ने पहले कटारिया को राज्यपाल बनने की बधाई दी।
ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि कटारिया इसी सप्ताह विधायकी से इस्तीफा देकर असम के राज्यपाल का चार्ज संभाल सकते हैं। स्पीकर के बधाई के प्रत्युतर में कटारिया ने कहा कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर काम करूंगा, आपका सम्मान बना रहे, इसका पालन करूंगा।
आज राजस्थान विधानसभा में माननीय सदस्य श्री गुलाबचंद कटारिया जी का असम के राज्यपाल मनोनीत होने पर स्वागत व अभिनंदन किया। @Gulab_kataria pic.twitter.com/Ef23uU9ILD
— Dr. C.P. Joshi (@drcpjoshi) February 13, 2023
स्पीकर जोशी ने सदन में कटारिया को बधाई देते हुए कहा- मुझे राजेंद्र राठौड़ ने अभी कहा कि आपको यह भी कहना है कि हम दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। कटारिया मेरे निर्वाचन क्षेत्र के गांव देलवाड़ा के रहने वाले हैंए जहां मेरे पिताजी ने टीचर के रूप में अपना जीवन शुरू किया। इसलिए भी मुझे खुशी है, मुझे उम्मीद है वे राज्यपाल के तौर पर वे हमें स्वागत करने का मौका देंगे।
स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि मैं अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, मैं विरला ही ऐसा अध्यक्ष होउंगा कि विधानसभा चल रही है और सदन के सदस्य प्रतिपक्ष के नेता को राज्यपाल मनोनीत किया हो, उनका स्वागत करने का मौका मिला।
वहीं, राज्यपाल नियुक्त होने के बाद कटारिया ने सदन में कहा कि प्रश्नकाल में समय लेना उचित नहीं है, लेकिन आपने और सदन के सभी सदस्यों ने मेरी इस नियुक्ति पर बधाई दी, उसके लिए आभारी हूं। आप सभी को और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादाएं हैं, उनके दायरे में रहते हुए अपने काम को अंजाम दूंगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: