Divorced Non Payment Of Dowry: उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के मामला लगातार सामने आ रहे है। इसी बीच बहराइच में दहेज न मिलने की वजह से युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक का फैसला सुना दिया। पति को बहुत समझाने के बाद जब वह नहीं माना तो महिला अपने मायके आकर रहने लगी। इस दौरान भी पति लगातार फोन पर उसको और बच्चे को मारने की धमकी देता था। पति की इस हरकत से परेशान होकर महिला ने नजदीक थाने में पति और ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा, मारपीट के तहत शिकायत दर्ज कराई।
कार न मिलने की वजह से करते थे मारपीट
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सात मई 2022 को फखरपुर निवासी इबरार अहमद पुत्र अब्दुल कदीर से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। मायके से रुपए मगाने का दवाब बनाते थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। महिला के परिजन ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले कार नही मिलने से युवती की इतनी पिटाई की, कि वह बेहोश हो गई। होश आने पर पति ने तीन तलाक देकर युवती व उसके छह माह के बेटे को घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर जिला महिला थाना मे पति सहित सात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े: शख्स ने पिता के हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या की, कहा- 21 महीने बाद पूरा हुआ बदला
महिला का सात माह का बेटा
महिला ने बताया कि पति अक्सर नशे की हालत में मारपीट करता था। कार न मिलने की वजह से दूसरी शादी की धमकी देता था। ससुराल वाले भी पति का ही साथ देते थे। शिकायत करने पर उल्टा मेरे साथ मारपीट करते थे। शबनम का छह महीने का बेटा है। बेटे के बावजूद भी ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। 24 अक्तूबर की शाम पांच बजे ससुर, सास देवर व पति ने कार न मिलने की मांग दोहराई। शबनम के इनकार पर ससुराल वालों ने उसकी इतनी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गई। होश आने पर पति ने तीन तलाक देकर उसे व उसके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया।
यह भी पढ़े: सहेली ने ही नाबालिग छात्रा का दोस्त से करा दिया रेप, विरोध किया तो जान से मारने की दी धमकी
पुलिस ने अनेक धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
पति की हरकत से परेशान होकर पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान महिला के परिजन ने ससुरालवालों को काफी समझाया। ससुराल वालों ने बिना कार लेकर ससुराल आने से मना कर दिया। मंगलवार को पीड़िता के परिजन ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ जिला महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध व मुस्लिम महिला, विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines