Friend’s Friend Raped Matter: खबर ग्वालियर की है, जहां एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बिलौआ थाना क्षेत्र में 16 साल की एक नाबालिग छात्रा का उसकी सहेली के दोस्त ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर छात्रा का दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की। छात्रा और उसके परिजन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच कर रही है।
सहेली के दोस्त ने किया दुष्कर्म
झांसी रोड हाइवे पर बसे रौरा में रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। पीड़ित छात्रा सभी भाई-बहन में सबसे बड़ी है। छात्रा ने बताया कि 1 नवंबर को उसके स्कूल में हिंदी का टेस्ट था। जिस कारण वह 31 अक्टूबर की रात पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 11 बजे पिता खेत पर पानी देने गए थे और मां सो गई थी। तभी पास रहने वाली उसकी सहेली उसके पास आई और बातचीत के बहाने उसे घर से बाहर ले आई। बातचीत में उलझा कर वह उसे एकांत स्थान पर लेकर पहुंची। यहां पर उसका दोस्त शिवराज मिला। शिवराज उसे जबरन जंगल में ले गया। जंगल में शिवराज गुर्जर का दोस्त सुमित गुर्जर व एक अन्य युवक मिले।शिवराज ने छात्रा को सुमित के पास छोड़ा और एक अन्य युवक के साथ चला गया। उनके जाते ही सुमित ने छात्रा से दुष्कर्म किया।
शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से मारपीट की। मारपीट से वह बेदम हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। थाने में शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी। घटना के बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसने सारी बात बता दी। घबराई और सहमी छात्रा की हालत देखकर परिजन भी चुप रहे, लेकिन बाद में गांव में बातें बनने लगीं तो परिजन छात्रा को लेकर सोमवार रात को बिलौआ थाना पहुंचे।
आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
मंगलवार को पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसकी सहेली कृष्णा, उसका दोस्त शिवराज गुर्जर, सुमित गुर्जर, विकास गुर्जर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर पीड़ित परिवार को अब आरोपियों के द्वारा धमकी दी जा रही है। गांव में उन्होंने डर के चलते पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।