UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित उरई कस्बे में मंगलवार देर रात हाईवे पर एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने सिपाही पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाईवे पर बाइक पर सवार थे आरोपी
जानकारी के मुताबिक घटना उरई में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास की है। यहां सिपाही भेदजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया है कि रात करीब 1.30 बजे उन्हें एक बाइक आती हुई दिखाई दी। उन्होंने बाइक पर टॉर्च लगाई। इस पर आरोपी ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से बचते हुए सिपाही ने आरोपी का पीछा किया।
और पढ़िए – UP News: नोएडा में घर के सामने से बच्चे का अपहरण; आधे घंटे बाद श्मशान घाट पर मिला घायल
आरोपी ने दोबारा मारी गोली
हाईवे पर संदिग्ध बाइक सवार का पीछा करते समय आरोपी ने फिर से सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस बार सिपाही को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस समेत जिला के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर छानबीन के लिए बुलाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर गश्त बढ़ा दी है।
जिले में अलर्ट, तलाशी शुरू
जालौन के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे जिले में अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
36 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines