UP News: जालौन के उरई में सिपाही की गोली मारकर हत्या; हाईवे पर बदमाशों का कर रहे थे पीछा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित उरई कस्बे में मंगलवार देर रात हाईवे पर एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने सिपाही पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना उरई में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर गोविंदम ढाबे के पास की है। यहां सिपाही भेदजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया है कि रात करीब 1.30 बजे उन्हें एक बाइक आती हुई दिखाई दी। उन्होंने बाइक पर टॉर्च लगाई। इस पर आरोपी ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से बचते हुए सिपाही ने आरोपी का पीछा किया।
हाईवे पर संदिग्ध बाइक सवार का पीछा करते समय आरोपी ने फिर से सिपाही पर फायरिंग कर दी। इस बार सिपाही को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस समेत जिला के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर छानबीन के लिए बुलाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर गश्त बढ़ा दी है।
जालौन के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे जिले में अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: