Confession Of Attacker Of Conductor: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिटी बस के कंडक्टर पर चापड़ (गंडासा) से हमला करने वाला छात्र लारेब हाशमी यूपी पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी डालकर उसे अस्पताल दाखिल करवाया। अस्पताल में लारेब हाशमी ने कबूल किया कि पाकिस्तानी स्कॉलर खादिम हुसैन रिजवी से उसकी आईडियोलॉजी मिलती है, क्योंकि वह बरेलवी फिरके से आते हैं। लारेब ने यह भी कहा कि वह इंटरनेट पर खादिम हुसैन रिजवी के वीडियो देखता था। गुस्ताख लोगों को सबक सिखाने के लिए उसने हमला किया। खादिम हुसैन रिजवी ने भी नबी की इज्जत की बात की थी, इसलिए कंडक्टर पर हमला करने के बाद उसने उनका जिक्र किया था।
गौरतलब है कि बीते दिन लारेब हाशमी ने सिटी बस के कंडक्टर पर जानलेवा हमला किया था और वह मौके से हथियार लहराता भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। हमलावर छात्र लारेब हाशमी इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र है। एसीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल वह मेडिकल कॉलेज के एसआरएन ने अस्पताल में भर्ती है, इसी अस्पताल में गंभीर रूप से घायल कंडक्टर भी दाखिल है।
यह भी पढ़े: मायके जाने से रोका तो खूंखार हुई पत्नी, डंडे से पीटा आंख फोड़ी, दर्ज कराई FIR, मुंबई में भी मिला ऐसा मामला
यह भी पढ़े:गुजरात मे बेमौसम बारिश का कहर, अब तक 17 लोगों की मौत: मकान गिरे, जानवर मरे, अनाज भीगा
आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका
पुलिस पूछताछ में बस कंडक्टर पर हमला करने वाला आरोपी लारैब हाशमी ने बताया कि वह यूट्यूब पर कट्टरपंथियों के वीडियो देखता था। पुलिस को लारैब के किसी आंतकी संगठन से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे कंडक्टर पर हमला करने के आरोप में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। मुठभेड़ के दौरान लारैब हाशमी ने अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है। आरोपी का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 hr ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
3 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
11 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines