मायके जाने से रोका तो खूंखार हुई पत्नी, डंडे से पीटा आंख फोड़ी, दर्ज कराई FIR, मुंबई में भी मिला ऐसा मामला

Beat Husband Broke Her Eyes: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पति ने पत्नी को मायके जाने से मना किया तो पत्नी ने गुस्सें में डंडे से पीटकर पति की आंख फोड़ दी।

image (47)

Beat Husband Broke Her Eyes:  उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुस्से में पति की आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल घटना रामगढ़ गांव की है, जहां मायके जाने के विवाद पर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में पत्नी ने अपने पति डंडे से पिटाई कर दाहिनी आंख फोड़ दी। शख्स की हालत बिगड़ते देख परिजन आनन- फानन में युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के परिजन ने महिला के खिलाफ नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

मायके जाने पर शुरू हुई थी बहस

मामला रामगढ़ गांव का है। पुलिस ने बताया कि विवाहित जोड़े के बीच मायके जाने की वजह से विवाद शुरू हुआ था। पत्नी को मायके जाना था, जिसके लिए वह अपने पति से बार- बार भेजने का आग्रह कर रही थी। पति के मना करने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिला ने अपने पति पर डंड़े से हमला कर दिया। और अपनी उंगलियों से उसकी दाहिनी आंख फोड़ दी। युवक की हालत बिगड़ते परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंख की रोशनी कभी वापस नही आएगी।

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित युवक के परिजन ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन ने बताया कि महिला अक्सर घर में क्लेश और पीड़ित के साथ मारपीट करती है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं महिला गुलाम रब्बानी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

मुंबई में भी आया था ऐसा मामला

कल मुंबई से भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां पति- पत्नी के बीच कई दिन से अनबन चल रही थी। निखिल रेणुका को उसके जन्मदिन पर दुबई नही ले गया था। जिसकी वजह से रेणुका नाराज थी। फिर  कुछ दिन पहले वह रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति निखिल उसे लेकर नहीं गया। जिसकी वजह से दोनों में मारपीट हो गई। झगड़े में रेणुका ने निखिल की नाक पर मार दिया। जिससे निखिल बुरी तरह से घायल हो गया। निखिल को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।  लेकिन खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ