पत्नी-ससुर को ईंट-डंडों से पीट-पीटकर मारा, खुद को भी गोली से उड़ाया, जांच में सामने आई मर्डर- सुसाइड की वजह

Double Murder: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में पति ने पत्नी और ससुर की ईट और डंडों से पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

image (53)

Double Murder: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में दो मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला हमीरपुर के राठ इलाके का है। जहां आज रविवार सुबह ई-रिक्शा ड्राईवर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बातचीत से शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में तबदील हो गई। गुस्सें में ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी पर ईट-डंडो से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बीच-बचाव कराने आये पत्नी के पिता (ससुर) को गंभीर रुप से घायल कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। पत्नी और ससुर की हालत देखते हुए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

विज्ञापन

आपसी झगड़े से शुरू हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। कुछ देर बात दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोपी युवक अपनी पत्नी को ईट से मारने लगा। इस पर घर में मौजूद पत्नी के पिता बीत- बचाव कराने आए। आरोपी ने अपने ससुर को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया। आनन- फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भी मारने की कोशिश

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओमप्रकाश ने अपने 10 साल के बेटे पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन बड़ी बहनों ने उसे बचा लिया। और भागकर पड़ोसियों को बुला लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता और पत्नी की हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी ने अपने घर पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ