UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अमेठी (Amethi) जिले में आज दो गहरे दोस्त जुदा हो गए। हर किसी की आंख में आंसू थे। ये दोस्त इंसान-इंसान में नहीं बल्कि एक इंसान और एक परिंदा की थी। आरिफ को अपनी जान से प्यारे दोस्त (सारस) को वन विभाग के सुपुर्द करना पड़ा। इसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अलग होते इन दोस्तों को लेकर एक ट्वीट किया गया।
अमेठी के गौरीगंज इलाके का है मामला
मामला अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके का है। यहां के गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद में रहने वाले आरिफ एक दिन अपने खेतों की ओर गए। वहां घायल अवस्था में एक सारस उन्हें दिखा। पास जाकर देखा तो उसके पैर में चोट थी। आरिफ बिना समय गंवाए सारस को अपने घर ले आया। उसकी सेवा की।
साथ खाते और साथ जाते थे दोनों
दोनों काफी समय साथ रहने लगे। अब दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि आरिफ बाइक से कहीं जाते तो सारस भी उड़ कर उनके साथ जाता। आरिफ खाना खाते तो सारस भी उनके साथ खाना खाता। दोनों की दोस्ती इस कदर गहरी हो गई कि आसपास के इलाके में लोग इसकी मिसालें देने लगे। आरिफ और सारस के वीडियो वायरल होने लगे।
यह भी पढ़ेंः सारस और आरिफ की इस दोस्ती को देख भूल जाएंगे ‘हाथी मेरा साथी’ की कहानी, हर ओर हो रही चर्चा
वन विभाग की टीम पहुंची गांव
बताया गया है कि एक बार अमेठी दौरे पर गए सपा प्रमुख भी आरिफ और सारस से मिलने के लिए पहुंचे। आज वन विभाग की टीम आरिफ के गांव पहुंची। सारस को अपने साथ ले जाने लगी तो वह जाने को तैयार नहीं हुआ। जहां-जहां आरिफ जाए, सारस भी वहां-वहां पीछे जाए। लोगों ने इसके वीडियो बना कर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा ये
जैसे ही यह मामला सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंचा तो वे ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाए। आरिफ और सारस का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines