Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कॉल सेंटर में पूर्व कर्मचारी ने ऑफिस में घुसकर अपने साथी को बुरी तरह से पीट दिया। कॉल सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की यह घटना कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ समय पहले छोड़ी थी नौकरी
जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कॉल सेंटर में शुक्रवार की है। यहां कार्तिक दास और सोनू शर्मा काम करते थे। बताया गया है कि दोनों अच्छे दोस्त थे। कुछ समय पहले कार्तिक ने नौकरी छोड़ दी थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शुक्रवार को कार्तिक अपने पुराने ऑफिस में पहुंचा था।
ऑफिस में घुसते ही कर दी मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक ऑफिस में पहुंचा है। वह सोनू शर्मा के पास पहुंचता है। जहां बिना कुछ कहे और देखे उस पर हमला कर देता है। उसे पीटना शुरू कर देता है। भरे ऑफिस में हुई घटना को देख सभी कर्मचारी सहम जाते हैं और फिर दोनों को अलग करने में लगते है।
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित की ओर से थाना पुलिस को मामले में शिकायक की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines