UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद ट्रक ने स्कूटर को 500 मीटर तक घसीटा, बच्चे समेत तीन की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक ने स्कूटर को रौंद डाला। इसके बाद ट्रक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात जिले के कटरा ओवरब्रिज के पास हुई। कटरा थाने के लालपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रामदीन, उनकी भाभी सुरजा देवी (35) और तीन साल का भतीजा अपने घर लौट रहे थे। बताया गया है कि तभी पीछे से एक ट्रक ने उनके स्कूटर को रौंद डाला।
शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस आनंद ने बताया कि हादसे के बाद स्कूटर ट्रक में फंस गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए बरेली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हादसों के बाद शवों के या फिर वाहने के घसीटने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक किशोर को कार चालक ने रौंद डाला। हादसे के बाद किशोर कार के नीचे फंस गया। इसके बाद कार ने उसे करीब 20 फीट तक घसीटा। हालांकि हादसे में किशोर की जान बच गई। यह पूरी घटना का वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किशोर के परिवार वालों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: