6 People Riding On A Scooter: अक्सर यातायात के नियमों को तोड़ने की खबर सामने आती रहती है। कभी कोई बीच रोड़ में कार की छत पर बैठा, तो बाइक पर दो से अधिक लोग सवार नजह आते है। ये लोग न तो खुद की जान की परवाह करते हैं और न ही दूसरों की। मुरादाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूटी पर कई युवक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक स्कूटी पर छह युवक सवार नजर आ रहे हैं। और वह सब हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि किस प्रकार से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोग घूम रहे हैं।
वीडियो देखते ही पुलिस ने लिया एक्शन
वही वीडियो के वायरल होने के बाद आप पुलिस भी हरकत में आई है और वायरल वीडियो से स्कूटी से युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है वही एक स्कूटी पर 6 युवक सवार स्टंट करते हुए पहली बार नजर आ रहे हैं हाईवे में ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है वायरल वीडियो में स्कूटी के नंबर को भी देखा जा सकता है स्कूटी का नंबर है। up 21 Cq 5270 यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के कोहिनूर इलाके का बताया जा रहा है। वही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब मुरादाबाद पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि जल्द सभी युवकों की पहचान कर ली जाएगी और युवकों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही वहां के ऊपर भी मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, दहेज की बात पर जीत लिया दिल
यह भी पढ़े: Viral Video: पश्चिम बंगाल में धू-धू कर जला रेलवे स्टेशन, आग की लपटें देख लोगों में मची भगदड़
पहले भी वायरल हुए वीडियों
कुछ दिन पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाहर एक युवक कार की छत पर चढ़ कर बेफिक्र होकर हुक्का पीते हुए धुएं से छल्ले बनाकर उड़ाते हुए नजर आया था। इसके अलावा कुछ युवक बाइक पर असलहरे के साथ स्टंट करते हुए नजर आए थे। वीडियो में बाइक पर खड़े होकर बाइक पर स्टन्ट के साथ युवक असलहे दिखा रहे थे। वीडियों वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच की और युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines