---विज्ञापन---

UP में मह‍िलाओं की हत्‍या करता फ‍िर लाश के साथ करता गंदा काम! अब पुल‍िस ने उठाया एक और बड़ा कदम

UP News: 2022 में जिले में दो महिलाओं की हत्या और दुष्कर्म के बाद साइको किलर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई, जिससे जिले में फैली दहशत खत्म हुई।

---खबर नीचे जारी है---

Barabanki News: दिसंबर 2022 की ठंडी रातों में, यूपी के एक जिले में दो महिलाओं की हत्या ने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया था। इन हत्याओं को अंजाम देने वाले गन्दी मानसिकता के व्यक्ति को “साइको किलर” का नाम दिया गया। इस साइको किलर ने महिलाओं की हत्या के बाद उनके शवों के साथ दुष्कर्म किया, जिससे पूरा जिला दहशत में आ गया। पुलिस ने कई हफ्तों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आरोपी अमरेंद्र को एक और महिला को शिकार बनाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस अपराध में अमरेंद्र का एक साथी, सुरेन्द्र भी शामिल था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ा। जनता में फैली इस दहशत को खत्म करने के लिए पुलिस ने अमरेंद्र के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई की, जिससे इलाके में शांति बहाल हो सकी।

यह भी पढ़े: बकरी की वजह से कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, फ‍िर कर द‍िया जलाकर राख

---खबर नीचे जारी है---

गंदी मानसिकता का अपराध

आरोपी अमरेंद्र ने इन महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शव के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना जिले में आतंक का कारण बन गई थी। हालांकि, पुलिस ने दो महीने बाद उसे एक और महिला को शिकार बनाते समय गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने साइको किलर अमरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद, उसकी दहशत को खत्म करने के लिए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की। अमरेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने पाया कि वह इस घिनौने अपराध में अकेला नहीं था। उसके साथ सुरेन्द्र नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जिसे पुलिस ने 22 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

---खबर नीचे जारी है---

एसपी की सख्ती

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ठानी थी। उन्होंने सुनिश्चित किया कि इस प्रकार के अपराध की दोबारा न हो। उनके निर्देश पर अमरेंद्र पर 13 मई 2023 को गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। इसके बाद, उच्च अधिकारियों की Recommendation पर जिला मजिस्ट्रेट ने अमरेंद्र के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई का आदेश दिया।

यह भी पढ़े: UP Teacher Bharti Case में HC से बड़ी राहत, तुरंत नहीं जाएगी टीचरों की नौकरी!

---खबर नीचे जारी है---

घटनाओं ने किया विचलित

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एक ही पैटर्न में हो रही महिलाओं की हत्याओं ने पुलिस को विचलित कर दिया था। 5 दिसंबर 2022 को ग्राम दयाराम पुरवा में एक वृद्ध महिला पर हमला हुआ, लेकिन गांव के एक व्यक्ति के आ जाने से उसकी जान बच गई। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

साइको किलर की गिरफ्तारी

17 दिसंबर 2022 को ग्राम इब्राहिमाबाद में एक अधेड़ महिला का नग्न शव मिला। इसके बाद, 31 दिसंबर 2022 को ग्राम ठठेरहा में एक और वृद्ध महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली। पुलिस को समझ में आ गया कि जिले में एक साइको किलर सक्रिय है। पांच टीमों का गठन कर पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 17, 2024 08:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola