UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के दो इलाकों में 100 से ज्यादा लोगों को अचानक अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। सभी को चक्कर और उल्टियों की शिकायत थी। मरीजों के परिवार वालों ने कहा है कि नवरात्रि के व्रत में कुट्टू का आटा खाने के बाद सभी की हालत बिगड़ी है। वहीं सूचना पर जिला प्रशासन और जिला खाद्य विभाग की ओर से आटे का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
इन दो इलाकों में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के मोदीनगर और मुरादनगर इलाकों का है। बताया गया है कि बुधवार शाम को कुछ लोगों को अचानक चक्कर और उल्टी की शिकायत होने लगी। इस पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल ही रहा था कि एक-एक करके अस्पताल में भीड़ आने लगी। भीड़ को देश उन्हें दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल पहुंचने वाले लोगों में डबाना के सौंदा, शेरपुर, पतला और नगला गांव के लोग शामिल हैं।
और पढ़िए – Viral Video: गाजियाबाद में कुत्ते को बाइक से 2.5 KM तक घसीटता रहा शख्स, सच जानकर चौंके लोग
80 लोग अस्पताल में और 20 लोग घरों में बीमार
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदीनगर के तीन और मुरादनगर के एक अस्पताल में गुरुवार सुबह तक चक्कर और उल्टी के शिकायतें के मरीजों की संख्या 80 थी। जबकि करीब 20 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने पर प्रशासन भी हरकत में आ गया। सूचना पर एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने अस्पतालों का दौरा किया। इसके बाद सीएमओ गाजियाबाद को मामले की जानकारी दी गई।
आटे का सैंपल जांच के लिए भेजा
एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि अब सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। खाद्य विभाग की टीम ने लोगों के घरों से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया है। उसे जांच के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने गांव की अलग-अलग दुकानों से आटा खरीदा था। लोगों को आशंका है कि कुट्टू का दूषित आटा किसी एक ही फैक्ट्री से सप्लाई किया गया होगा।
कैसे बनता है कुट्टू का आटा, यहां जानें
कुट्टू के आटे को व्रत के दौरान फलाहार के तौर पर खाया जाता है। व्रती इस आटे की पकौड़ी, पूड़ियां और चीला आदि बनाकर खाते हैं। कुट्टू भी अनाजज की तरह होता है, लेकिन इसे अनाज की श्रेणी से बाहर रखा गया है। कुट्टू के तिकोने आकार के बीजों को पीस कर उसका आटा बनाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुट्टू काफी कम स्थानों पर उगता है। इसकी खेती जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और दक्षिण के कुछ राज्यों में होती है। डॉक्टरों का कहना है कि कुट्टू की तासीर काफी गर्म होती है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines