UP News: गाजियाबाद में रीलबाजों-स्टंटबाजों को रोकने के लिए लगाए CCTV कैमरे, कोई काट ले गया तार, पुलिस को खबर ही नहीं लगी

UP News: Thieves cut wire of CCTV cameras installed on Ghaziabad elevated road

सांकेतिक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में रीलबाजों और स्टंटबाजों पर निगरानी के लिए एलिवेटेड रोड (Ghaziabad Elevated Road) पर 45 से ज्यादा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाए थे। मगर, अराजक तत्वों को ये रास नहीं आया। कोई चोर इन सीसीटीवी कैमरों का कई मीटर तार ही काट कर ले गया। जानकारी होने पर अधिकारियों ने यहां गश्त करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

45 से ज्यादा जगहों पर लगाए थे कैमरे

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने हाल ही में बढ़ रही रील्स बनाने और वाहनों से स्टंट करने की घटनाओं के बाद फैसला लिया था। इसके तहत गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर 45 से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों का वसुंधरा पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम स्थापित कर रोड की निगरानी की जा रही थी।

पुलिस को लगी मौसम के कारण आई खराबी

सोमवार (19) मार्च को कैमरों ने अचानक काम करना बंद कर दिया। पहली बार में पुलिस को लगा कि तेज बारिश या फिर आंधी के कारण कोई खराबी आई है। बाद में पुलिस ने टेक्निशियन को बुलाकर जांच कराई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पाया कि सीसीटीवी कैमरों का तार ही गायब है। कोई इस तार को काट कर ले गया है।

गश्त करने वाले पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

मामले की जानकारी होते ही जिले के पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए आदेश जारी किया है। बताया गया है कि पुलिस की पांच टीमों को मामले की जांच में लगाया गया है। साथ ही कैमरों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।

10.3 किमी के रोड पर लगाए गए थे 45 से ज्यादा कैमरे

बता दें कि इसी साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में गाजियाबाद पुलिस की ओर से एक प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को शासन को भेजा था। प्रस्ताव के मुताबिक पुलिस की ओर से कहा गया था कि 10.3 किमी के इस एलिवेटेड रोड पर रील्स बनाने वाले और स्टंट करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इनकी निगरानी के लिए कैमरे लगाना आश्वश्यक है। बताया गया है कि करीए एक सप्ताह पहले ही यहां 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ