---विज्ञापन---

UP में नये साल पर फिर बिगड़ेगा मौसम, 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, बिहार में शीतलहर की चेतावनी

Bihar Weather Forecast: यूपी में नए साल पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

UP New Year Weather Update: यूपी में सर्दी अब चरम पर है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड कड़े तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल ठंड और बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर दिखाई दे रहा है। हवाओं के बदले रूख के कारण दिन के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यूपी के अलग-अलग जिलों में सुबह और देर रात में घने कोहरे के कारण 100 से 200 मीटर की दृश्यता रह सकती है।

आईएमडी के अनुसार 31 दिसंबर को यूपी के मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मथुरा, हाथरस, इटावा, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कुशीनगर, कौशांबी और बलिया में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

---विज्ञापन---

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 6 जनवरी तक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। यूपी में ठंड बढ़ जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार सोमवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। रविवार की अपेक्षा 3 डिग्री कम रहा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 22 राज्यों में भयंकर ठंड; नए साल के पहले 7 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट

---विज्ञापन---

बिहार के कई जिलों में घना कोहरा

यूपी के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ गई है। पटना समेत कई जिलों में सोमवार को तापमान में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। 72 घंटे के अंदर कोल्ड डे जैसे हालात बनने के आसार हैं। बिहार के अधिकांश भागों में आज बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने की संभावना भी है। बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और मुंगेर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही 1 जनवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं मंगलवार सुबह पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सीवान, मधुबनी, गोपालगंज, शिवहर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

ये भी पढ़ेंः उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-सर्दी बढ़ने का अलर्ट; पहाड़ों में होगी बर्फबारी… जानें अगले 7 दिन का हाल

First published on: Dec 31, 2024 08:33 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola