Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान देने का प्रयास किया। गलशहीद थाने की रोडवेज पुलिस चौकी में 25 साल के कपिल कुमार ने मंगलवार दोपहर दो बजे सर्विस राइफल से खुद को सिर में गोली मार ली। अपनी मंगेतर के सामने कपिल ने जान देने का प्रयास किया। महिला कांस्टेबल की चीखें और गोली चलने की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल सिपाही को कॉसमॉस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, कॉन्स्टेबल को गोली लगने की सूचना के बाद एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। पुलिस ने राइफल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कपिल की मंगेतर से भी पूछताछ की जा रही है।
मेरठ का रहने वाला है कपिल
पुलिस के मुताबिक कपिल मेरठ जिले के फलावदा थाना इलाके के गांव नागौरी का रहने वाला है। वह 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ढाई साल से उसकी तैनाती गलशहीद थाने में है। इसी थाने में सहारनपुर की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल तैनात है। जो 2021 में पुलिस में भर्ती हुई थी। दोनों की शादी तय हो चुकी है। 10 नवंबर को दोनों की सगाई होनी थी। मंगलवार को महिला कॉन्स्टेबल की नियुक्ति भी रोडवेज पुलिस चौकी में लगी थी।
यह भी पढ़ें:सुंदर भाटी के बाद भतीजे अनिल को भी मिली बेल, नोएडा में बढ़ी गैंगवार की आशंका; क्या करेगी पुलिस?
दोपहर करीब दो बजे कपिल अपनी मंगेतर महिला कॉन्स्टेबल के पास पहुंचा। दोनों चौकी के अंदर बात कर रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी बाहर खड़े थे। इसी दौरान कपिल ने अपने सिर से राइफल को सटाया और खुद को गोली मार ली। जिसके बाद चौकी में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसवालों ने तुरंत मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। जिसके बाद सिपाही को जिले के कॉसमॉस अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। सतपाल अंतिल ने बताया कि सिपाही की हालत गंभीर है। उसकी राइफल को जब्त कर लिया है। वहीं, मंगेतर से पूछताछ की जा रही है। सिपाही ने खुद को क्यों गोली मारी? इस बारे में अभी पता नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें:युवती ने ठुकराया लव प्रपोजल, भड़के युवक ने कर दी हत्या; बचाने आई बहन को भी घोंपा चाकू
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
44 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
19 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines