Uttar Pradesh News: (मुकेश कुमार कश्यप, मुरादाबाद) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिजली विभाग के क्लर्क ने अफसरशाही से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ सहायक लिपिक ने तहसील बिलारी के उपखंड कार्यालय में फांसी लगाकर जान दे दी। लिपिक के आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। मौके पर आई पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के विरोध में कर्मियों में गुस्सा देखा जा रहा है।
पुलिस ने कब्जे में लिया शव
तहसील बिलारी के स्टेशन रोड स्थित उपखंड तृतीय कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत धनपाल यादव (45) ने तीन दिन का अवकाश स्वीकृत कराया था। दरअसल धनपाल की बेटी की शादी तय हो गई थी। जिसके बाद वह शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। उसने विभाग से छुट्टी ली थी। आरोप है कि अवकाश के बावजूद उसे दफ्तर बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें:IPS मनोज कुमार वर्मा कौन? नक्सलियों को चटा चुके धूल, अब संभालेंगे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी
सुबह दफ्तर खुला तो पता लगा कि धनपाल ने ऑफिस में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। शव लटकता देख विद्युत कर्मियों में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर विद्युत अफसर भी जुट गए। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें पारिवारिक समस्या से मरने की बात लिखी गई है। वहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
ढाई साल से थी यहां नियुक्ति
बिजली कर्मचारी सलमा बेगम ने मंगलवार सुबह दफ्तर खोला था। लेकिन उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के पीछे वाला गेट बंद है। जिसके बाद अंदर झांका तो धनपाल सिंह का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका था। सलमा ने तुरंत इसकी सूचना दूसरे कर्मियों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। धनपाल की नियुक्ति इस कार्यालय में ढाई साल से थी। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह बाद ही उसकी बेटी की शादी है। वहीं, UP पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘जिसके परिवार अफजल गुरु की फांसी रोकनी चाही, नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेंगे दिल्ली वाले’
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines