---विज्ञापन---

‘जिसके परिवार ने अफजल गुरु की फांसी रोकनी चाही…नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेंगे दिल्ली वाले’

Atishi Marlena Delhi CM Reactions: आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आतिशी को आम आदमी पार्टी की कठपुतली करार देते हुए निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा?

---विज्ञापन---

BJP Reaction on Atishi Marlena Delhi CM: आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुन लिया गया। वहीं जैसे ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान हुआ, प्रतिक्रियाएं सामने लगी हैं। स्वाति मालीवाल समेत भाजपा नेताओं ने आतिशी मार्लेना को डमी CM, केजरीवाल की कठपुतली बता दिया। वहीं आतिशी को दिल्ली AAP के विधायक दल का नेता और नया CM चुने जाने के बाद दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने स्पष्ट किया कि सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई है। भाजपा का काम आरोप लगाना है तो उन्हें अपना काम करने दीजिए। आइए जानते हैं कि आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर BJP की प्रतिक्रिया कैसी रही?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली की जनता AAP को करारा जवाब देगी

दिल्ली की मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने रिएक्ट किया। उनका कहना है कि आप सरकार उस व्यक्ति का समर्थन करती है, जिसके परिवार ने अफजल गुरु की फांसी रोकने की कोशिश की थी। दिल्ली के लोग कभी भी नक्सली समर्थकों को स्वीकार नहीं करेंगे। AAP यह दिखाना चाहती है कि वह महिलाओं के साथ डमी और कठपुतली जैसा व्यवहार करता है, जैसा कि सौरभ भारद्वाज कह रहे थे कि नया CM एक कठपुतली CM होगा… दिल्ली के लोग इसका करारा जवाब देंगे।

---विज्ञापन---

प्रदीप भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक कठपुतली और अस्थायी व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं जो पार्टी में उनसे कमजोर हो। आम आदमी पार्टी में अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा है। इस अंदरूनी सत्ता संघर्ष से दिल्ली की जनता त्रस्त है। आने वाले चुनाव में जनता बनाम आम आदमी पार्टी होने जा रही है और भाजपा जनता का माध्यम बनेगी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मनीष सिसोदिया के दबाव में आतिशी को CM बनाया

आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अनिच्छा से मुख्यमंत्री बनाया था। मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण वह जैसा CM चाहते थे, वैसा नहीं बना सके। उन्हें सभी पद भी दिए गए। मनीष सिसोदिया के कारण और उनके दबाव में आतिशी को CM बनाया गया है, चेहरा बदल गया है] लेकिन भ्रष्ट चरित्र वैसा ही है और दिल्ली की जनता जवाब मांगेगी। भाजपा नेता हरीश खुराना का कहना है कि मैं डमी CM आतिशी को बधाई देता हूं। इसके बाद भी दिल्ली के हालात नहीं बदलेंगे। भ्रष्टाचार चरम पर रहेगा। मैं आतिशी को चुनौती देता हूं कि वह जल्द चुनाव की सिफारिश करें।

<

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 17, 2024 01:26 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola