Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला हॉस्पिटल परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. जिसके कारण टेंट से पानी गिरना शुरू हो गया. अचानक हुई बारिश से टेंट भी फटने लगा. जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, विधायक दिनेश रावत और स्वास्थ विभाग के सीएमओ सहित अन्य कई अधिकारियों ने कार्यक्रम छोड़कर वहां से अपनी जान बचाकर भागने में ही भलाई समझी.
जिला अस्पताल में चल रहा था कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. यह कार्यक्रम बाराबंकी के जिला अस्पताल परिसर में किया जा रहा था. कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राही, जिले के पूर्व भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या के साथ स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. कार्यक्रम के लिए मेडिकल कैंप लगाए गए थे. इसी बीच जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम शुरू हुआ अचानक तेज बरसात शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में फिर एक बार सामने आई बेवफा पत्नी की धोखाधड़ी, 1 करोड़ के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
बारिश के कारण फटने लगे टेंट
कार्यक्रम में तेज बारिश का पानी के कारण वहां लगे टेंट से बरसात का पानी गिरने लगा. जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. वहीं बारिश से बचने के लिए अधिकारी भी अपने को बचाने का प्रयास करने लगे. जब टेंट के भी फटने की नोबत आ गई तो अधिकारियों और नेताओं ने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर जान बचाकर भागने लगे. मंत्री सुरेश राही को उनके सुरक्षा कर्मी ने छाता लगाकर टेंट से बचाकर बाहर निकाला और भाजपा जिलाध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टेंट से निकलकर किसी तरह भवन में पहुंचे. बारिश के बीच सबसे बड़ा खतरा बिजली का था, क्योंकि टेंट के आसपास बिजली के तार भी फैले थे. जिसकी वजह से सभी कार्यक्रम से भागते दिखे.
यह भी पढ़ें- Video: पीएम मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर धार की महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
10 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines