हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल का प्रयागराज में एक्सीडेंट, हाथ-पैर में आई चोटें

विज्ञापन

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल का बुधवार दोपहर प्रयागराज से मिर्जापुर जाते समय एक्सीडेंट हो गया। हादसे में अशीष पटेल को काफी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रयागराज से मिर्जापुर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक ये हादसा प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुआ है। आशीष पटेल योगी सरकार में प्राविधिकी शिक्षा मंत्री हैं। बुधवार को वह अपने काफिले के साथ मिर्जापुर जा रहे थे। काफिला मिर्जापुर के रास्ते पर था। इसी दौरान उनके काफिले में आगे चल रही जिप्सी से मंत्री की फॉर्च्यूनर टकरा गई। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में मंत्री हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः Video Viral: जब ट्रेन पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ गई, मथुरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बचा

अनुप्रिया पटेल के पति हैं आशीष

बता दें कि आशीष पटेल, अनुप्रिया पटेल के पति हैं। अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री हैं। जबकि उनके आषीश पटेल यूपी सरकार में प्रविधिकी शिक्षा मंत्री हैं। अनुप्रिया पटेल ने साल 2017 में अपनी मां से विवाद होने के बाद अपना दल को छोड़कर अपना दल (सोनेलाल) बनाया था।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें