Meerut Crime News: यूपी के मेरठ जिले के एक गांव में बड़ा कांड सामने आया है। यहां के एक दुकानदार ने 100 से अधिक लड़कों के साथ कुकर्म कर डाला। जिसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। जो गांव से फरार हो गया था। शातिर आरोपी बच्चों के साथ पहले दरिंदगी करता। इसका वीडियो बनाया जाता। इसके बाद बच्चों को ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड की जाती थी। पूरा भेद तब खुल गया, जब कुछ बच्चों के वीडियो वायरल हो गए। इस शख्स ने दर्जनों किशोरों को भी अपना शिकार बनाया है। भेद खुलते ही आरोपी ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन वह UP पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
यह भी पढ़ें:एक लड्डू ने खराब कर दी 13 साल की लड़की की लाइफ, चाची पहरा देती रही; युवक रेप करता रहा
वारदात सामने आने के बाद बच्चों में दहशत का माहौल है। कुछ पीड़ित बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं, 6 बच्चों की पहचान पुलिस ने की है। लेकिन माना जा रहा है कि पीड़ितों की संख्या इससे अधिक है। गांव के लोग दबी जुबान से बता रहे हैं कि आरोपी ने कम से कम 100 बच्चों को निशाना बनाया है। एक ग्रामीण ने बताया कि आरोपी ने अपने बेडरूम में सीसीटीवी लगा रखा था। वह नाबालिगों को वहां ले जाता, कुकर्म करता और वीडियो बनाने के बाद पैसे मांगता था। बच्चों को पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
एसपी बोले-मामला गंभीर, कड़ी कार्रवाई होगी
ये गांव सरधना तहसील के सरूरपुर थाना इलाके में पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ितों और परिजनों में हड़कंप मच गया था। आरोपी का नाम अजीत है, जो नशा देकर बच्चों को शिकार बनाता था। आरोपी गांव में ही परचून की दुकान करता है। एक महिला ने पुलिस को उसके बेटे से कुकर्म की शिकायत दी है। इसके अलावा पांच और भी पीड़ित सामने आए हैं। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने कई लोगों से पैसे वसूलने की बात भी कबूल की है। महिला का बेटा 18 साल का है। जिसे लालच देकर आरोपी अपने साथ ले गया था। बेटा आगरा में काम करता है। आरोपी ने उसे पीटा भी था। लेकिन बेटे ने डर के कारण घर आकर बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। मेरठ के एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद 19 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। मामला गंभीर है। आरोपी को पकड़ लिया है।
यह भी पढे़ें:कार का AC बना ‘कातिल’…2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?
यह भी पढे़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines