एक शख्स अपनी बेटी की इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था। बदला लेने के लिए उसने भारतीय सेना में मेजर अपने दामाद के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की कि मेजर और सेना से जुड़े सीक्रेट लीक होने का खतरा पैदा हो गया, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर जो सच सामने आया, जानकर पीड़ित, उसका परिवार, पुलिस और सेना वाले चौंक गए। मामला जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए क्या हुआ…
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। ससुर पर दामाद को ब्लैकमेल किए जाने के आरोप लगे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके ससुर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। IPC की धारा 384(जबरन वसूली), 420(धोखाधड़ी), 120बी(आपराधिक साजिश), 504(शांति भंग करना), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। सेना भी मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था, हाथ फेर रहा था…फ्लाइट में छेड़छाड़ की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती
रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची साजिश
19 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मेजर ने बताया कि वह OBC समाज से है और उसकी पत्नी ब्राह्मण है। दोनों ने लव मैरिज कर ली, लेकिन लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थे, खासकर उसके पिता। इसलिए उन्होंने बदला लेने के लिए परिजनों के साथ मिलकर उसे फंसाने की साजिश रची। पिछले करीब एक साल से आरोपी उसे कदाचार की शिकायत सेना के अधिकारियों से करने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: IAS के प्यार और धोखे की कहानी; IPS से शादी, दिल्ली की युवती से संबंध, अबॉर्शन, डेढ़ करोड़ की डिमांड
ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख मांगे
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे सेना मुख्यालय को कदाचार की शिकायत भेज देंगे। साथ ही उसके लड़ाकू विंग में तैनात होने की जानकारी भी क्लासीफाइड इन्फॉर्मेशन भरी सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने उसे डरा धमकाकर उससे मुंह बंद रखने की ऐवज में 20 लाख रुपए मांगे। तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस की जांच में केस का सरगना उसका ससुर निकला।
यह भी पढ़ें: नशे की हालत में मां को भी न पहचान पाया, कर दिया रेप, कोर्ट ने रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस मान दी सख्त सजा
पुलिस ने मामले को संवदेनशील माना
सिविल लाइन थाना सर्कल अधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित मेजर की शिकायत साइबर सेल को भेजी गई। मामले को काफी संवेदनशील मानकर जल्दी से गहन जांच कराई गए। मेजर की कॉल डिटेल खंगालने पर सच सामने आया। क्योंकि पीड़ित को दी गई धमकियों से देश की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया था, इसलिए जांच करते हुए जो सच सामने आया, वह काफी चौंकाने वाला था। कार्रवाई की गई है, जांच जारी है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines