UP Meerapur By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। 9 सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बीच मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक एसएचओ पर रिवॉल्वर से वोटरों को धमकाने का आरोप लगा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की।
मीरापुर विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही थी। सोशल मीडिया पर ककरौली थाना के एसएचओ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रिवॉल्वर से वोटरों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। महिला मतदाता ने कहा कि आप गोली नहीं मार सकते हैं, क्योंकि आपके पास गोली मारने का अधिकार नहीं है, जिस पर एसएचओ ने कहा कि मुझे तो गोली मारने का आदेश है।
यह भी पढ़ें : Video: UP By Election में मीरापुर के मतदान केंद्र पर हुआ कांड, जमकर हुआ बवाल
अखिलेश यादव ने ECI से की शिकायत
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को साझा किया और चुनाव आयोग से शिकायत की। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा कि चुनाव आयोग की ओर से मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के एसएचओ को तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘मुस्लिम लीग की तरह काम रही सपा’, अलीगढ़ में क्या बोले सीएम योगी?
आजमगढ़ में भी SHO पर लगा बड़ा आरोप
जब एसएचओ महिला वोटरों के पीछे गए तब कॉलोनी के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इससे पहले कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने एक दूसरे एसएचओ पर महिलाओं को वोट डालने के लिए रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आजमगढ़ के इब्राहिमपुर में मतदान डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और भाषा का प्रयोग करने वाले SHO के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
14 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
17 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines