'मुस्लिम लीग की तरह काम रही सपा', अलीगढ़ में क्या बोले सीएम योगी?

UP By Election 2024 : राजनीतिक दलों ने यूपी उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Yogi Adityanath

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। वरिष्ठ नेता जनता के बीच जा रहे हैं और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। एक तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी के साथ मुस्लिमों को आने की अपील की थी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग की तुलना समाजवादी पार्टी से की। सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की तरह ही समाजवादी पार्टी काम कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी ने कहा कि साल 1906 में भारत के विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना अलीगढ़ में ही हुई थी। अलीगढ़ ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया, लेकिन समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के उनके इरादे सफल हो गए, जो काम उस समय मुस्लिम लीग कर रही थी, वही काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है। उनके इरादों को सफल नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने मुस्लिमों से क्या की थी अपील

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक दिन पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि मुस्लिम भारतीय जनता पार्टी की तरफ एक कदम बढ़ाइए, कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने मुस्लिमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुसलमानों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ