Uttar Pradesh Crime: (राहुल सिंह, मऊ) यूपी में एक और सपा नेता के खिलाफ महिला वकील से रेप, अप्राकृतिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी नेता ने युवती को जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मऊ जिले का है। सपा नेता व चर्चित सीनियर वकील वीरेंद्र बहादुर पाल पर सहयोगी युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल फरार बताए जा रहे हैं। वारदात पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीरेंद्र बहादुर पाल बीएसपी के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक दयाराम पाल के बेटे हैं। इस समय पूरा परिवार समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुका है।
यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड
वीरेंद्र बहादुर पाल और उनका परिवार मुख्तार अंसारी के बेहद करीब माना जाता था। पाल के खिलाफ सरकार की चारागाह की जमीन पर कब्जा कर अपने स्कूल में मिलाने के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा भाई विजय बहादुर पाल के साथ मिलकर जमीन पर कब्जे करने के मामले में भी वे आरोपी हैं। 2018 में CPMT (NEET) पेपर लीक मामले में वे जेल जा चुके हैं। अब जमानत पर वे बाहर हैं। लखनऊ एसटीएफ ने उनको अरेस्ट किया था। पाल मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
लखनऊ भी लेकर गया था आरोपी नेता
पीड़िता महिला वकील ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सबसे पहले रेप किया था। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उनका शोषण किया जा रहा है। आरोपी उनको जबरन लखनऊ भी लेकर गया था। मऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला वकील ने काफी समय पहले आरोप लगाए थे। लेकिन उनकी शिकायत को दर्ज नहीं किया जा रहा था। इसके बाद महिला वकील ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी। पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। आरोपी नेता की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:लुटेरों ने 350 मीटर तक घसीटा, मोबाइल के लिए लड़ती रही बहादुर छात्रा; डरा देने वाला वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
3 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
4 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
6 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
19 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
20 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines