Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी डॉक्टर सांसद से भिड़ गया। दरअसल मऊ जिले में घोसी के सांसद राजीव राय जिला चिकित्सालय में लगातार मिल रहीं शिकायतों पर औचक निरीक्षण करने गए थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार सिंह भी उनके साथ थे। इस दौरान जिला चिकित्सालय (पुरुष) का पूरा निरीक्षण राजीव राय ने किया। सांसद ने सभी चिकित्सकों से भी मुलाकात की। उनकी समस्याओं को जाना। वहीं, इस दौरान लगभग 12 बजकर 50 मिनट पर वे डॉ. सौरभ त्रिपाठी के कमरे में चले गए। उन्होंने त्रिपाठी से ड्यूटी पर आने का समय पूछा। डॉक्टर ने बताया कि सुबह 8 बजे से उनकी ड्यूटी है।
यह भी पढ़ें:ये कैसा कलयुगी बाप? पैदा होते ही लाखों रुपये में बेच दी दुधमुंही बच्ची, पिता ने रची अपहरण की झूठी कहानी
इसके बाद राजीव राय ने डॉक्टर से पूछा कि आप साढ़े 12 बजे कैसे आए हैं? अभी आपके कैबिन के बाहर 100 से अधिक मरीजों के नंबर लगे हैं। अभी तक आपने कितने मरीजों को देखा है? लेकिन डॉक्टर सीधा जवाब देने के बजाय सांसद से ही भिड़ गए। सांसद के लापरवाही वाले सवाल हर त्रिपाठी ने कहा कि आप अपनी जानकारी को दुरूस्त करें।
4 डॉक्टर मिले गैरहाजिर
अगर आपको नेतागीरी करनी है तो बाहर जाइए। बता दें कि पहले भी सौरभ त्रिपाठी के ऊपर लोगों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं। उनके खिलाफ सरायलखंशी थाने में केस दर्ज हो चुका है। वहीं, सांसद के औचक निरीक्षण के समय 4 डॉक्टर गैरहाजिर पाए गए। वहीं, कुछ दलाल भी चिह्नित किए गए हैं, जो मरीजों और डॉक्टरों में इलाज के नाम पर कथित तौर पर सेटिंग करवाते थे। सीएमएस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने बताया कि कई डॉक्टर मौके से गायब मिले। कई दलाल अस्पताल में सक्रिय पाए गए। ऐसा डॉक्टर उन्होंने जिंदगी में कभी नहीं देखा। ऐसे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। नहीं तो ये साइको लग रहा डॉक्टर लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो सकता है। यह सनकी डॉक्टर पत्रकारों को भी हेलमेट से मारता है।
ये भी पढ़ें: प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू…दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines