हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पूर्व IAS की पत्नी मारकर लटकाई, बिखरा मिला सारा सामान; UP के लखनऊ में खौफनाक वारदात

UP Lucknow Former IAS Wife Murder: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की हत्या हो गई है। उनकी लाश कमरे में लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लूटपाट करने आए बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने का शक है।

विज्ञापन
Former IAS Devendra Nath Dubey Wife Murder

UP Lucknow Former IAS Wife Murder: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज लूटपाट और हत्या की खौफनाक घटना हुई है। पूर्व IAS की पत्नी को मारकर कमरे में लटका दिया गया। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इंदिरा नगर में अंजाम दी गई। मृतका के पति ने लाश लटकी देखी और चीखने चिल्लाने लगे। पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डॉग स्कवाड के साथ फोरेंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान पूर्व IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (69) के रूप में हुई। पुलिस ने शक जताया है कि जिस तरह सामान बिखरा मिला है, उसे देखकर लगता है कि लुटेरे घर में घुसे और लूटपाट करके हत्या की गई है।

 

यह भी पढ़ें:7000 फीट ऊंचाई, जिंदा जले 273 पैसेंजर्स; जहाज में भीषण आग लगी और ब्लास्ट के साथ फट गया आसमान में

कन्नौज के निवासी, कलेक्टर-कमिश्नर रह चुके

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 71 वर्षीय देवेंद्र नाथ दुबे हर रोज की तरह आज सुबह भी 5 कालीदास रोड पर बने गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने के लिए गए थे, लेकिन जब घर लौटे तो कमरे में सामान बिखरा मिला। अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। वहीं कमरे में उनकी पत्नी मोहिनी का शव भी लटका हुआ था, जिसे देखकर वे बुरी तरह घबरा गए। वे चिल्लाते हुए बाहर आए और पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया।

पड़ोसियों ने उन्हें संभाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के कलेक्टर रह चुके हैं। इलाहाबाद के कमिश्नर भी वे रहे थे। देवेंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश के ही कन्नौज के निवासी हैं। वह PCS चुने गए थे और पदोन्नति लेकर IAS के पद पर पहुंचे थे। रिटायरमेंट के बाद वे पत्नी मोहिनी के साथ इंदिरा नगर में शिफ्ट हो गए थे।

यह भी पढ़ें:एक साथ 25 सांप देख रूह जाएगी कांप; चीखने चिल्लाने लगी महिला, सांपों का वीडियो वायरल

CCTV की डीवीआर गायब, बेटों-नौकरों से पूछताछ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच अंजाम देने का शक है। देवेंद्र के 2 बेटे भी साथ रहते हैं, लेकिन उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में पुलिस सवाल का जवाब तलाश रही है कि दोनों बेटे वारदात के वक्त घर में थे या नहीं?

नौकरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, क्योंकि रसोई में गैस चलती मिली है। फर्स्ट फ्लोर पर लाश मिली तो पुलिस को शक है कि वारदात किसी ऐसे शख्स ने अंजाम दिया है, जिसे परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। CCTV कैमरों की डीवीआर भी हत्यारोपी अपने साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें:क्यों कातिल बना बचपन का दोस्त? बांग्लादेशी सांसद को बेरहमी से मारा, चमड़ी उधेड़कर लाश के किए टुकड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें