UP Cabinet Decision: अब शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को योगी की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में 11 प्रस्तावों पर मोहर लगी। इस यूपी के सीएम की अध्यक्षता में 025-26 की आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई गई। नई आबकारी नीति के अंतर्गत अब एक ही दुकानों पर देसी, विदेशी शराब और बियर मिलेंगी। वहीं दुकानों के लाइसेंस सिस्टम में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
एक ही दुकान पर मिलेगी देसी-विदेशी शराब और बियर
जो लोग शराब और बियर पीने के शौकीन हैं उनके लिए अच्छी खबर है कि अब उन्हें देसी शराब, विदेशी शराब और बीयर लेने के लिए अलग-अलग दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। नई आबकारी नीति के तहत एक ही दुकान पर ये तीनों चीज उपलब्ध होंगी। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि शराब के दाम बढ़ेंगे या नहीं। हालांकि ये नीति पहले गी आनी थी, लेकिन महाकुंभ 2025 और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता की वजह से बैठक में देरी हुई।
अब लाइसेंस के लिए होगा नया सिस्टम
उत्तर प्रदेश में आबकारी नीति को लेकर जो अहम फैसले लिए गए उन्हीं में से एक है कि अब देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर और भांग की फुटकर दुकानों का लाइसेंस ई-लॉटरी सिस्टम से मिलेगा। इस बार विभाग पुराने लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं करेगा, हालांकि अगले साल यानी 2026-27 में लाइसेंस रिन्यूअल का ऑप्शन दिया जाएगा। जान लें कि इससे पहले 2018-2019 में शराब की दुकानें ई-लॉटरी सिस्टम से ही आवंटित हुई थीं।
यह भी पढ़ें: Watch Video: कार से स्टंट कर 4 युवकों ने बनाई रील, नप गए रइसजादे चारों कारें सील
कंपोजिट दुकानों का लाइसेंस होगा जारी
सूत्रों के अनुसार, आबकारी नीति में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। पहली बार प्रदेश में कंपोजिट दुकानों का लाइसेंस भी दिया जाएगा। ऐसे में शराब के शौकीनों के देशी- विदेशी शराब और बियर के लिए अलग-अलग दुकानों पर जाने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि एक नियम सख्त होगा कि किसी को भी दुकान पर बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी। खास बात ये है कि नई आबकारी नीति में 55 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का टारगेट रखा गया है जो बीते साल 4000 करोड़ रुपये था। इसके अलावा प्रीमियम रिटेल दुकानों के लिए लाइसेंस का रिन्यूअल कराने के लिए 25 लाख रुपये सालाना फीस लेने का फैसला लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल की तरह लाइसेंस फीस सेम रखी गई है। वहीं कोई भी व्यक्ति, फर्म, कंपनी दो से ज्यादा लाइसेंस नहीं ले सकेंगी।
कब होगा यूपी सरकार का बजट पेश
अब ये भी जान लेते हैं कि यूपी सरकार का बजट कब पेश होगा। यूपी कैबिनेट में विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 19 फरवरी को अपना बजट पेश करेगी।
यह भी पढ़ें: मां को बचाते समय जान देकर चुकाया दूध का कर्ज, 12 साल के बच्चे की हत्या
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
4 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
4 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
5 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
14 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
22 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines