UP में शराब शौकीनों के लिए बुरी खबर, महंगी हो सकती है शराब, लागू होंगे ये नए नियम

New Excise Policy in Uttar Pradesh: यूपी में शराब महंगी हो सकती है। योगी सरकार अगले वित्त वर्ष में नई आबकारी नीति ला सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण को मंजूरी दे सकती है।

UP Liquor Price Hike 2025

UP Liquor Price Hike 2025

UP Liquor Price Hike 2025: यूपी में शराब महंगी हो सकती है। यूपी सरकार कैबिनेट बैठक में इससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकती है। विभाग ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। ऐसे में सरकार नई आबकारी नीति ला सकती है। आइये जानते हैं अगर नई आबकारी नीति आती है तो शराब कारोबारियों पर कितना असर पड़ेगा?

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सरकार शराब कारोबारियों को राहत देने के लिए नई नीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। इसके अलावा सरकार पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण को मंजूरी दे सकती है। प्रदेश स्तर पर शराब के व्यापारी लाइसेंसों के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये हो सकते हैं बदलाव

यूपी सरकार के आबकारी विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण की जगह ई-टेंडरिंग की तैयारी की थी। नई नीति की देर से ड्राफ्टिंग होने के कारण पुरानी नीति में मामूली बदलाव कर नई नीति लाई जा सकती है। अगर इस नीति को मंजूरी मिलती है तो शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं और अवैध शराब की ब्रिकी पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस बार पुरानी नीति को आंशिक संशोधन के साथ ही पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

महाकुंभ की वजह से हुई देरी

सरकार नई आबकारी नीति दिसंबर या जनवरी महीने में लाती रही है। इस बार महाकुंभ की व्यस्तता के चलते अभी तक आबकारी नीति पेश नहीं की जा सकी है। ऐसे में सरकार नई आबकारी नीति में कोई बड़ा बदलाव किए बिना पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण को मंजूरी दे सकती है।

प्रदेश में 29 हजार शराब की दुकानें

बता दें कि चालू वित्त वर्ष में आबकारी विभाग की ओर से 29 हजार शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस दिया गया था। इनमें से 6700 अंग्रेजी, 16400 देशी और 5900 बीयर की दुकानें शामिल हैं। सरकार ने विभाग को 58 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया है। विभाग वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ